अहमदाबाद न्यूज: चलती कार में चालक को पड़ा दौरा, बेकाबू हुआ वाहन, युवती की मौत, 6 गंभीर

Ajit Mill Bridge Car Crash: अहमदाबाद के रखियाल इलाके में सोमवार को एक खौफनाक हादसा हुआ। चलती कार के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ने से वाहन बेकाबू हो गया, जिसने कई वाहनों को रौंद दिया।

Ahmedabad Rakhial Accident: गुजरात के अहमदाबाद शहर के रखियाल क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सोमवार को अजित मिल ब्रिज से गरीबनगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार के चालक को अचानक चिकित्सीय आपात स्थिति के तहत दौरा पड़ गया। दौरा पड़ते ही चालक का वाहन से नियंत्रण पूरी तरह खो गया, जिसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जमकर तबाही मचाई। इस भीषण दुर्घटना में एक एक्टिवा सवार युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अहमदाबाद न्यूज: चलती कार में चालक को पड़ा दौरा, बेकाबू हुआ वाहन, युवती की मौत, 6 गंभीर

अहमदाबाद न्यूज: चलती कार में चालक को पड़ा दौरा, बेकाबू हुआ वाहन, युवती की मौत, 6 गंभीर

चलती कार में पड़ा दौरा, फिर मच गई चीख-पुकार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओढव के विराटनगर रोड (श्रद्धा बंगलोज) निवासी 40 वर्षीय मयंककुमार दीपकभाई पटेल अपनी सफेद रंग की टाटा हैरियर कार से गुजर रहे थे। कार में उनकी पत्नी डिंपलबेन और बेटा कर्म भी सवार थे। जैसे ही कार अजित मिल ब्रिज से नीचे उतर रही थी, मयंककुमार को अचानक तेज सीजर (दौरा) आया और उनका पैर एक्सीलेटर पर ही दब गया।

End of Feed