ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सर्विस रोड होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी मुक्ति; दो नए U-Turn जिंदगी बनाएंगे आसान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्राधिकरण ने 60 मीटर रोड पर दो नए यू-टर्न बनाने का काम शुरू किया है। यही नहीं यहां पर सर्विस रोड को भी चौड़ा किए जाने की योजना है। चारमूर्ति चौक से तिगरी गोलचक्कर तक होने वाले इस कार्य से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एनसीआर के लाखों लोगों ने अपने सपनों के घर का सपना देखा था। इस क्षेत्र को नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है और यहां की भारी समस्याओं के चलते लोगों ने इसे नोएडा एक-टेंशन कहना शुरू कर दिया था। यहां हर रोज सुबह और शाम के वक्त लगने वाले जाम की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। चार मूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास के चलते इस जाम में इजाफा ही हुआ है। यहां की सर्विस रोड पर भी भारी ट्रैफिक से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। अब प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई है। इस योजना में 2 U-Turn बनाने के साथ ही सर्विस रोड को चौड़ा किया जाना भी शामिल है।

Greater Noida west traffic

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेंगे दो नए U-turn, सर्विस रोड भी होगी चौड़ी

प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारमूर्ति चौक यानी गौर सिटी सेंटर से तिगरी गोलचक्कर के बीच 60 मीटर रोड पर दो नए यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया है। यही नहीं यहां आरजा स्क्वायर के पास सर्विस रोड को भी चौड़ा किया जाएगा, जिस पर अक्सर जाम लगा रहता है। बता दें कि यह सर्विस रोड इटेडा गोलचक्कर से गौड़ सिटी तक को जोड़ती है, जिस पर सुबह-शाम और विशेष रूप से शनिवार-रविवार को लोग भारी जाम से परेशान रहते हैं।

End of Feed