ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर चला अथॉरिटी का बुल्डोजर, डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा में एक तरफ अवैध निर्माण जारी है और दूसरी तरफ अथॉरिटी का बुल्डोजर भी चल रहा है। आज 13 फरवरी को प्राधिकरण ने बिसरख के डूब क्षेत्र में करीब 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी और लोगों से ऐसी जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से सत्यापन कराने की अपील की।

देश और दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों के साथ ही ग्रेटर नोएडा में भी अवैध निर्माण का खल बदस्तूर जारी है। शातिर, भोले-भाले लोगों को फंसाकर ऐसी जमीन बेच देते हैं, जहां पर निर्माण अवैध है या जो नदियों के डूब क्षेत्र में आती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आज यानी शुक्रवार 13 फरवरी को भी ऐसे ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी।

Greater Noida Bulldozer Action

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर गर्जा अथॉरिटी का बुल्डोजर

प्राधिकरण की टीम ने आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख के डूब एरिया में खसरा संख्या-135 की जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया कर दिया। अथॉरिटी की टीम ने यहां पर लगभग 30 हजर वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करने की कार्रवाई की।

End of Feed