Greater Noida में लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार; फरार साथी की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पकड़ा गया। लेकिन उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी पर लूट और हत्या के प्रयास समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं।

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो थाने की पुलिस ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग जांच शुरू की।

End of Feed