Greater Noida News: PNB खाताधारकों को मिला बैंक का भरोसा, 3 दिन में वापस होंगे पैसे, किसानों ने दी ये चेतावनी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में PNB घोटाले को लेकर धरने पर बैठे किसानों को बैंक ने तीन दिन में उनके पैसे लौटाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने तीन दिन में मांग पूरी नहीं होने पर फिर से तालाबंदी की चेतावनी दी है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में PNB घोटाला मामले को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों को बैंक अधिकारियों ने तीन दिन में पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। किसान संगठन की महापंचायत के दौरान बैंक कर्मचारियों और किसानों के बीच वार्ता कराई गई। बैंक की तरफ से बताया गया कि 15 से 20 खाताधारकों के खातों में रकम ट्रांसफर कर दी गई है। बाकी खातों को भी जल्द अनफ्रीज करने और उनमें पैसे वापस भेजने का भरोसा दिया गया है।

PNB Bank fraud Kissan protest

PNB Bank घोटाला मामले में किसानों ने आज तालाबंदी की

दरअसल, PNB Scam से प्रभावित खाताधारक किसान पिछले 9 दिनों से अपने पैसे वापस मिलने और बैंक खातों को अनफ्रीज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी कड़ी में किसान संगठन ने आज यानी सोमवार 2 नवंबर को महापंचायत बुलाई थी। इसमें बैंक के खिलाफ तालाबंदी का आह्वान किया गया था। महापंचायत को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

End of Feed