Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लाखों लोगों के लिए न्यू ईयर पर गुड न्यूज है। यमुना अथॉरिटी गांवों और छोटे कस्बों को नए साल का शानदार तोहफा देने जा रही है। बता दें कि, 15 गांवों में हेल्थ एटीएम लगाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को लेकर यमुना अथॉरिटी ने एक निजी कंपनी के साथ करार कर लिया है। इस योजना से गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
यमुना प्राधिकरण 15 गांवों में लगाएगी हेल्थ एटीएम मशीन
बता दें कि, 10 जनवरी तक सभी 15 गांवों में चल रहे सीएचसी और पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इन मशीन की खरीद के लिए 75 लाख रुपए यमुना अथॉरिटी खर्च करने वाली है। इस मशीन के लग जाने से गांव वालों को किसी भी निजी लैब के भरोसे नहीं रहना होगा।
