हिंडन में बाढ़ का खतरा! नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग सावधान, बढ़ रहा जलस्तर

हिंडन नदी में पानी बढ़ने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निचले इलाकों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद नदी में बानी बढ़ गया है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित NCR में अभी और भारी बारिश की संभावना है।

हिंडन नदी एनसीआर के प्रमुख शहरों गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच से होते हुए यमुना नदी में जा मिलती है। कल यानी 31 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अभी NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी गुरुवार 1 अगस्त व आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में हिंडन का जलस्तर और ज्यादा बढ़ सकता है।

flood in Greater Noida

हिंडन में पानी बढ़ने से बढ़ी टेंशन

गाजियाबाद से लेकर ग्रेटर नोएडा तक हिंडन के डूब क्षेत्र में हजारों मकान बन चुके हैं। हिंडन के बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण को भी साफ देखा जा सकता है। अगर हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ता है तो इन निचले डूब क्षेत्र में पानी आ सकता है। इसके अलावा क्षेत्र के निचले हिस्सों में बसे गांवों में भी हिंडन का पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है।

End of Feed