Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से छुट्टियों में नैनीताल का प्लान किया जा सकता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है। हिल स्टेशन के चारों ओर बर्फ से ढकी विशाल चोटियाँ मौजूद हैं। नैनीताल के केंद्र में एक प्राकृतिक शानदार झील है। यह नौका विहार, पिकनिक और शाम की सैर के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। ग्रेटर नोएडा से नैनीताल 303 किमी दूर है। पांच से छह घंटे में निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है।
ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर घूमने के लिए है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस उत्तराखंड का नैनीताल (फाइल फोटो)
बता दें कि, टिफिन टॉप नैनीताल में एक पर्यटन स्थल है। कुमाऊँ की पहाड़ियाँ इस स्थान को घेरती हैं और इसकी शांति को दोगुना करती हैं। टिफिन टॉप हाइक सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा पंगोट और किलबरी अभयारण्य नैनीताल के आरक्षित वन में स्थित घूमने का बेस्ट प्लेस है। इस पक्षी अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के पक्षी और स्तनधारी जीव रहते हैं।
