Greater Noida: टोल प्लाजा पर UP पुलिस के कांस्टेबल की दबंगई, कर्मचारियों को पीटा; Video Viral

ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा पर एक पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए कई गाड़ियों को बिना टोल शुल्क दिए ही पास कर दिया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रेटर नोएडा: दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा पर यूपी पुलिस के सिपाही की दबंगई देखने को मिली। यहां पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए जबरन टोल बूथ को हटाकर एक-एक करके कई गाड़ियों को बगैर टोल शुल्क दिए निकाल दिया। इसके अलावा उसने कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट भी की। उसकी पूरी हरकत टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Constable Beaten Toll Workers At Dadri Luharli Toll Plaza

लुहारर्ली टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी की दबंगई

वीडियो दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी वहां आता है और जबरन टोल कर्मियों को बैरिकेड हटाने के लिए कहता है। जब कर्मियों ने बिना टोल लिए गाड़ियां पास करने से इनकार कर दिया तो खुद पुलिसकर्मी ने टोल बैरिकेड को हटा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी और कर्मचारियों में जमकर नोक झोक भी होती दिखाई दे रही है। कर्मचारियों के विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने आपा खोते हुए कर्मियों को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी ने जबरन एक के बाद एक कई गाड़ियों को बिना किसी शुल्क के जाने दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

End of Feed