Noida News: लोग करते रहे युवक की पीटाई, देखता रहा पुलिसकर्मी, जांच के आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 10:41 AM IST

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के एक निवासी के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा एक चौराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें घटना का एक छोटा-सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद से पुलिस मामले जांच कर रही है।

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के एक निवासी के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा एक चौराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने एक विवाद को लेकर मारपीट की और उस पर लाठियों से हमला किया। हालांकि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। व्यक्ति के साथ जब यह घटना घटी तब कुछ पुलिसकर्मी कथित तौर पर अपने सरकारी वाहन के साथ घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।

Noida News: लोग करते रहे युवक की पीटाई, देखता रहा पुलिसकर्मी, जांच के आदेश

Noida News: लोग करते रहे युवक की पीटाई, देखता रहा पुलिसकर्मी, जांच के आदेश (सांकेतिक तस्वीर।)

चार लोग गिरफ्तार

दरअसल, जेवर थाना क्षेत्र के कस्बा चौराहे पर गत एक अक्टूबर को हुई मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिसकर्मियों की कथित शिथिलता को लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

End of Feed