ग्रेटर नोएडा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: तीन साल में ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश, 25 सितंबर से होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) ने तीन वर्षों में वैश्विक व्यापार मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। साल 2025 का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। इसमें 5 लाख से ज्यादा विजिटर्स, 2500 प्रदर्शक और 500 विदेशी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है।

Image

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेश शो

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) ने सिर्फ तीन वर्षों में ही खुद को देश और दुनिया के व्यापार मानचित्र पर स्थापित कर लिया है। साल 2023 में इसकी शुरुआत से लेकर 2025 के तीसरे संस्करण तक यह आयोजन हर साल और भव्य व प्रभावशाली बनता चला गया है। प्रदर्शकों, विजिटर्स और विदेशी खरीदारों की बढ़ती संख्या ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और व्यापार का नया केंद्र बन रहा है।

2023 में पहले संस्करण की ऐतिहासिक शुरुआत

UPITS की शुरुआत साल 2023 में हुई थी, जिसका उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। इस पहले ही आयोजन ने राज्य के उद्योग और कारोबार को एक नई दिशा दी। लगभग 70 हजार बी2बी विजिटर्स और 2.37 लाख बी2सी विजिटर्स यहां पहुंचे थे। 1914 प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों को एग्जिबिट किया और 400 से ज्यादा विदेशी खरीदारों ने नए व्यापार अवसरों को तलाशा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ।

2024 में और भी बड़ा और भव्य आयोजन हुआ

पहले संस्करण की सफलता ने दूसरे संस्करण को और बड़ा बनाने की प्रेरणा दी। पिछले साल इसका उद्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस बार बी2बी विजिटर्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा और बी2सी विजिटर्स की संख्या भी 3 लाख के पार पहुंच गई। एग्जबिटर्स की संख्या 2122 हो गई, जो पिछले साल से ज्यादा थी। 2024 में भी 350 से ज्यादा विदेशी खरीदार इसमें शामिल हुए। इससे UPITS को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बड़ी पहचान मिली।

इस साल का तीसरा संस्करण नई ऊंचाइयों की ओर

अब 2025 का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार 5 लाख से ज्यादा विजिटर्स आएंगे, जिनमें 2.5 लाख बी2बी और 3 लाख बी2सी विजिटर्स होंगे। प्रदर्शकों की संख्या भी 2500 से ज्यादा होगी और 500 से अधिक विदेशी खरीदारों के आने की उम्मीद जतायी जा रही है। उनके लिए विशेष मीटिंग हॉल भी बनाए गए हैं। इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्यूआर कोड आधारित मोबाइल एप से होगी, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article