कार के नीचे बच्चा आ गया... सुनकर डर गई महिला, खिड़की खोलते ही लूट लिया फोन, आपबीती जान रह जाएंगे हैरान

जिस पर्थला चौक के पास इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां कहने को तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन महीनों से काम नहीं कर रहे हैं। 2 मई को ये घटना घटी है, लेकिन यूपी पुलिस टेक्नोलॉजी के युग में भी बदमाशों तक पहुंच नहीं सकी है।

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिन दहाड़े, बेखौफ बदमाश, सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर्थला चौक के पास एक महिला का फोन लूट ले जाते हैं और पुलिस का अता-पता नहीं होता है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित महिला ने खुद सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है।

noida crime

नोएडा में महिला के साथ दिन-दहाड़े लूट

पर्थला चौक के पास की घटना

यह घटना तब हुई जब 2 मई को टाइम्स नाउ में महाप्रबंधक (एचआर) के पद पर तैनात वांछा गर्ग अपने घर से नोएडा फिल्म सिटी की ओर आ रही थी। वांछा गर्ग बताती हैं- "2 मई को, सुबह लगभग 10 बजे, मैं एक मूर्ति से फिल्म सिटी स्थित अपने कार्यालय जा रही थी। पर्थला चौक से लगभग 200 मीटर पहले, मेरी कार एक बड़े ट्रैफिक जाम में फंस गई। तभी, एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझ पर चिल्लाने लगा कि मैंने उसे टक्कर मारी, उसने मुझसे कहा कि मैं अपनी खिड़की नीचे करूं, मैंने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, क्योंकि मुझे यकीन था कि मैंने किसी को टक्कर नहीं मारी है। जिसके बाद वो जोर देने लगता है कि मुझे आगे गाड़ी नहीं बढ़ानी चाहिए, मेरी कार के पिछले पहिये के नीचे एक बच्चा आ गया है। मैं स्तब्ध हो गई, क्योंकि मैंने अपनी कार के पास किसी को भी नहीं देखा था, अचानक कोई मेरे पहिये के नीचे फंसे बच्चा फंसा होने का दावा कैसे कर सकता है? इसके बाद एक अन्य व्यक्ति मेरी खिड़की के पास आया और उसने जोर-जोर से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे मैं वास्तव में डर गई।"

End of Feed