Greater Noida Traffic: ट्रेड शो की तैयारियां परखने ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे CM, बदला मिलेगा ट्रैफिक; यहां देखें कार्यक्रम की टाइमिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के आठ थाना क्षेत्रों को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

Greater Noida Traffic Today: आज, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। करीब दो घंटे के इस दौरे का असर यहां के ट्रैफिक पर भी पड़ेगा।

greater noida traffic update today

आज दिखेगा ट्रैफिक में बदलाव

दोपहर से दिखेगा असर

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12:55 बजे मथुरा के दीनदयाल धाम फराह हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय हेलीपैड पर आने से शुरू होगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 से 2:45 बजे तक वह एक्सपो मार्ट परिसर में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान आसपास के रूट पर यातायात प्रभावित रहेगा।

End of Feed