ग्रेटर नोएडा में आज किसानों की महापंचायत; बदल सकता है ट्रैफिक, इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में किसानों की मांगों को लेकर BKU महापंचायत का आयोजन कर रहा है, जिसके चलते यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो सकता है, जिसके लिए हेल्पलाइन पर सहायता उपलब्ध है।

Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के आह्वान पर गौतम बुद्ध नगर जिले में किसानों की मांगों को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।

traffic update greater noida diversion

महापंचायत से बदल सकता है शहर का ट्रैफिक (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

किसानों की होने वाली है महापंचायत

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक यह महापंचायत ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने अंडरपास के नीचे आयोजित की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है। किसानों की प्रमुख मांगों में गौतम बुद्ध नगर में आबादियों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेजी से करवाना और सर्किल रेट में बढ़ोतरी शामिल है। किसानों का कहना है कि जिले का सर्किल रेट पिछले कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है, जिससे उन्हें जमीन के उचित मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा, कई अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी किसानों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

End of Feed