ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: इको विलेज वन सोसाइटी की बेसमेंट में जलजमाव, पार्किंग बनी तालाब; जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में बारिश के बाद हालात बेहाल हो गए हैं। बेसमेंट पार्किंग जलभराव के कारण तालाब में बदल गई, जिससे दर्जनों गाड़ियां पानी में डूब गईं।

Image

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी बेसमेंट में जलभराव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Greater Noida Basement Parking: इन दिनों पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। बीती रात हुई बरसात ने मौसम तो सुहावना किया लेकिन इससे सोसाइटियों को नुकसान हो रहा है। बता दें कि यहां मौजूदा कई सोसाइटियों में जलजमाव देखा गया है। एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी से आ रहा है, जहां भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं।

बुधवार-गुरुवार रातभर हुई मूसलाधार बारिश के चलते सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग तालाब में तब्दील हो गई, जहां एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। बेसमेंट के इस तरह से जलमग्न होने से सोसाइटीवासियों को अपनी गाड़ियां निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर है कि राहत और निकासी कार्य में भी बाधाएं आ रही हैं। स्थानीय निवासी जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article