Greater Noida News: सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, कैसे? जानिए यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 07:28 PM IST

Gautam Budh Nagar Administration: ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी अब केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी। दोनों शहरों के बीच यमुना नदी पर पुलिस बनकर तैयार है। केवल पुल के लिए एप्रोच रोड बनाना रह गया है। पुल के जरिए दोनों शहरों के बीच आवागमन जल्द शुरू हो जाएगा। गौतमबुद्धनगर के लोक निर्माण विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुल के लिए जल्द पूरा किया जाएगा एप्रोच रोड का कार्य
  • इस पुल के शुरू होने से दिल्ली में ट्राफिक कम होने की संभावना
  • फिलहाल अस्थाई पुल से आते-जाते हैं लोग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच की दूरी कम करने के लिए यमुना नदी का पुल बनकर तैयार हो चुका है। पुल पर आवाजाही के लिए बनने वाली एप्रोच रोड का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी आई है। दोनों शहरों के लोग बहुत जल्द ही इस पुल से सफर कर सकेंगे।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद यात्रा करना हुआ आसान

बता दें कि शासन की ओर से एप्रोच रोड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने का लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद के बीच कालिंदी कुंज, दिल्ली होते हुए आवाजाही के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का विकल्प रहता हैं। दोनों रास्ते लंबे होने कारण लोगों को समय अधिक लग जाता है।

End of Feed