Greater Noida News: स्टंटबाजी का ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव के पास गोल चक्कर से सामने निकलकर आया था। यहां पर कार में सवार नाबालिग लड़के कार की विंडों से बाहर निकलकर और उनके बोनट पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया था। साथ ही यह वीडियो पुलिस को मिल गया। गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद एक्शन लेते हुए गाड़ियों से स्टंट करने वाले लड़कों की पहले पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया। दो वाहनों को भी जब्त कर लिया।
ग्रेटर नोएडा में दो गाड़ियों से स्टंट के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों गाड़ियों को किया जब्त
बता दें कि, मामले पर जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया है कि, यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपत गोल चक्कर के पास का था। इसमें लड़के कार से स्टंट कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया गया।
