ग्रेटर नोएडा

Greater Noida City Bus: घर से मेट्रो स्टेशन पहुंचने की चिंता न करें, अब शहर में 100 सिटी बसें चलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 12:54 PM IST

City Bus for Greater Noida Metro Station: ग्रेटर नोएडा में अब मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने की चिंता दूर होने वाली है। मेट्रो स्टेशनों के लिए अलग-अलग इलाकों से सिटी बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। अब टेंडर निकाला जाना है। इसको लेकर एनएमआरसी के साथ एक समझौता भी किया जाना है। इन बसों के संचालन से हर दिन सैकड़ों लोग समय से मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे।

Image

ग्रेटर नोएडा में चल रही सिटी बस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के अलग-अलग रिहायशी इलाकों से हर दिन मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी बसें
  • जीएनआईडीए कराएगा बसों का संचालन
  • प्राधिकरण और एनएमआरसी के बीच होगा समझौता

Greater Noida News: नोएडा मेट्रो से सफर करने वालों को अगले महीने बड़ी सौगात मिलने वाली है। इन्हें लास्ट माइलेज कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाकों से मेट्रो में सफर करने वालों के लिए 100 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) इसकी शुरुआत करने जा रहा है। सभी बसें रिहायशी इलाकों से मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी। अथॉरिटी के मुताबिक मार्च के अंत से यह सेवा शुरू हो जाएगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम के अनुसार हर दिन ग्रेटर नोएडा से 15000 लोग मेट्रो स्टेशन पहुंचते हैं।

इन लोगों के पास मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई विशेष कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे सभी लोगों को ऑटो, कैब वालों को मनमाना किराया देकर मेट्रो स्टेशन पहुंचना पड़ता है। बहुत से लोग पैदल भी पहुंचते हैं। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार उनकी योजना है कि शहर के अलग-अलग इलाकों से सफर करने वालों को 12 महीनों मेट्रो स्टेशन पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो।

रूट, समय, किराए का किया जाएगा निर्धारण

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बसों के रूट, समय, किराए और अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम किया जाना है। इसको लेकर नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के साथ एक समझौता भी किया जाना है। इनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही बसों का किराया तय होगा।

ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद लाइन पर भी चलनी हैं बसें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर से गाजियाबाद लाइन पर जून 2022 में 25 ई-बसों के संचालन का प्रस्ताव बनाया गया था। अब इन 100 बसों का संचालन शुरू किए जाने के कारण उस प्रोजेक्ट में बदलाव कर दिया गया। प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन (यूपीएसआराटीसी) के साथ जुड़े एकरारनामे को विस्तार दे दिया। जो सिटी कनेक्टिविटी बसें विशेष कर परी चौक, सूरजपुर, पीआई 3, नॉलेज पार्क 2 और जीबी यूनिवर्सिटी के लिए संचालित होती हैं। प्राधिकरण ने यूपीएसआरटीसी के सहयोग पिछले साल जनवरी में 5 रूटों पर सुबह 6:30 बजे से शाम तक सिटी बसों का संचालन शुरू किया था। बता दें ग्रेटर नोएडा से मेट्रो स्टेशन जाने एवं वहां से घर लौटने में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं युवतियों को होती है। लंबे समय यह लोग सिटी बसों का संचालन शुरू कराने की मांग भी कर रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article