Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आज यानी मंगलवार को एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा है। प्राधिकरण ने सूरजपुर में सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर से अवैध अतिक्रमण हटाया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि, दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। चेतावनी देते हुए दुकानदारों को बताया गया है कि, अगर दोबारा से अवैध अतिक्रमण किया तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में अवैध कब्जे पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
बता दें कि, सूरजपुर में कुछ लोगों ने सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। इसकी जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को हुई। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अवैध कब्जों को हटा दिया।
