Greater Noida West की तीन सोसाइटी में सैकड़ों लोग बीमार, टेस्ट में खुलासा पीने योग्य नहीं पानी; कल लगेगा मेडिकल कैंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तीन सोसाइटी में दूषित पानी पीने से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। यहां लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक टेस्ट में यहां का पानी पीने योग्य नहीं बताया गया है। कल सोसाइटियों में मेडिकल टीम अपना कैंप लगाएगी।

दिल्ली की भीड़भाड़ को कम करने और अच्छी लाइफस्टाइल देने के लिए कुछ साल पहले नोएडा के पास एक नए शहर की परिकल्पना की गई। इसके बाद धीरे-धीरे नोएडा एक्सटेंशन के रूप में इस शहर ने आकार भी लेना शुरू कर दिया और इसको आधिकारिक नाम मिला ग्रेटर नोएडा वेस्ट। लोगों ने अपने जीवनभर की कमाई यहां पर लगा दी, ताकि उन्हें अपने सपनों का घर मिल सके। लेकिन कुछ ही समय में उन्हें एहसास भी होने लगा कि बिल्डरों ने उन्हें धोखा दिया है। सरकार भी बिल्डरों के खिलाफ कुछ कर नहीं पा रही है। इस बीच यहां पर समस्याएं इतनी ज्यादा हो गईं कि लोगों ने नोएडा एक्सटेंशन को नोएडा एक टेंशन कहना शुरू कर दिया। यहां की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा समस्या यहां की कुछ सोसाइटी में दूषित जल की सप्लाई से जुड़ी है, जिससे दर्जनों लोग बीमार हैं और कई को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा है।

Greater Noida West water disease

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तीन सोसाइटी में सैकड़ों लोग बीमार

जी हां, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर दूषित पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। निवासियों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्याएं हो रही हैं। इसकी वजह से कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है और लोग पानी पीने को लेकर दशहत में हैं। इसके चलते लोग बाजार से सील बंद पानी की बोतलें खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

End of Feed