फर्राटा भरने की करें तैयारी, तैयार हो गया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे या कहें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के खुलने का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से है। इस एक्सप्रेसवे के बनकर तैयार हो जाने से दिल्ली और देहरादून की दूरी करीब ढाई घंटे रह जागी और मसूरी भी करीब 3-3.30 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसके फेस-2 का पैकेज-3 लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार है। फोटो और जानकारी @DetoxTravellerr के X हैंडल से साभार ली गई हैं।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Feb 4 2025, 12:39 IST
25.5 किमी का पैकेज01 / 04

25.5 किमी का पैकेज

फेस-2 का पैकेज-3 सबसे छोटा पैकेज है। इस पैकेज की कुल लंबाई 25.5 किमी है। यह पैकेज मेरठ-शामली मार्ग (करौंदा महाजन) पर 56.50 किमी से शुरू होता है और ख्यावारी गांव के पास 82 किमी तक जाता है।

पैकेज की प्रोग्रेस02 / 04

पैकेज की प्रोग्रेस

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फेस-2 के पैकेज-3 का काम 98 फीसद तक पूरा हो चुका है। इस पर बस 2 जगहों पर थोड़ा सा काम बचा है।

इंटरचेंज की मांग03 / 04

इंटरचेंज की मांग

भज्जू के पास इंटरचेंज की मांग की जा रही है, जिसके कारण यहां पर करीब आधे किमी के हिस्से में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम अटका हुआ है।

फर्राटा भरने में लगेगा समय04 / 04

फर्राटा भरने में लगेगा समय

इस एक्सप्रेसवे पर एक डबल ट्रंपेट इंटरचेंज पर काम बचा हुआ है। इसके अलावा पूरा पैकेज तैयार है फर्राटा भरने के लिए। हालांकि अन्य पैकेज और फेस का काम पूरा होने के बाद ही यहां ट्रैफिक की आवाजाही शुरू होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!