Greater Noida News: सीमा हैदर के पहले पति की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे पति सचिन ने दर्ज किया मुकदमा

Greater Noida News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के पति सचिन ने पहले पति गुलाम हैदर और उसके वकील मोमिन खान के खिलाफ जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया है। इससे गुलाम हैदर और उनके वकील मोमिन खान की मुश्किलें बढ़ी गई हैं।

Greater Noida News: पाकिस्तान से भारत आकर सचिन नाम के युवक से शादी करने के बाद भी सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी अपनी वीडियों को लेकर तो कभी किसी और वजह से। मार्च महीने में सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारतीय वकील मोमिन खान के जरिए शहर की अदालत में सीमा और उनके पति सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन अब सीमा हैदर के पहले पति और वकील मोमिन खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Seema Haider and Sachin

सीमा हैदर और सचिन ने अपने पहले पति गुलाम हैदर और वकील मोमिन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

गुलाम हैदर और उनके वकील की बढ़ी मुश्किले

बता दें कि अब सीमा के पति सचिन मीणा ने गुलाम हैदर और मोमिन खान के खिलाफ जिला न्यायालय में अपील करते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया है। सचिन मीणा ने वकील एपी सिंह की अपील के बाद पुलिस ने धारा 107, 153, 153A, 153 B, 34, 120B, 295, 295A, 499, 500, 505, 506, और आईटी एक्ट की धारा 66E, 66F और 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

End of Feed