Greater Noida: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ, जानें खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 09:31 PM IST

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने निवेश, अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में यूपी की विकास यात्रा को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के संकल्प को पूरा करने में यूपी का अहम योगदान है।

Greater Noida News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय है। प्रदेश ना सिर्फ भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य अर्थव्यवस्था है बल्कि देश के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के संकल्प को पूरा करने में यूपी का योगदान अहम है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने ट्रेड शो में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए यहां आयोजित प्रदर्शनी को देखकर खुशी व्यक्त की।

Draupadi Murmu, UP International Trade Show

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभारंभ किया।

द्रौपदी मुर्मू ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ट्रेड शो में 2000 से अधिक निर्माता अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। स्थापित औद्योगिक घरानों से लेकर नये उद्यमियों और विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं, जिससे यहां के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 साल में देश के आर्थिक विकास में अपना विशेष योगदान दिया है। यूपी की जीडीपी 2016-17 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंच गई है। इकोनॉमिक ग्रोथ की ये उपलब्धि नि:संदेह सराहनीय है।

End of Feed