2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए अभी तक कितना पूरा हुआ काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2023, 02:41 PM IST

1334 हेक्टेयर में बन रहे एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे का कार्य सितंबर 2024 तक पूरा होना है। पैसेंजर टर्मिनल के लिए एक फ्लोर की प्लेट लगभग 34,000 वर्ग मीटर है,जो 4 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य सितंबर 2024 तक पूरा करने के लिए दिन रात काम जारी है। 2600 कामगार और चार सौ से अधिक मशीनें निर्माण कार्य में लगी हैं। मानसून के बाद कामगारों की संख्या छह हजार तक होगी।

Noida-International-Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य

पिछले साल टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के दो कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने के बाद, परियोजना स्थल पर जमीनी काम, लेवलिंग और खुदाई का काम पूरा हो चुका है। अब कंस्ट्रक्शन ऊपर की ओर बढ़ रहा है, और एयरपोर्ट की संरचनाएं आकार ले रही हैं।

End of Feed