Namo Bharat: ग्रेनो वेस्ट से नोएडा एयरपोर्ट के लिए तीन रूट्स प्रस्तावित, सर्वे के बाद तय होगा फाइनल रूट

ग्रेनो वेस्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाले रूट्स को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनसीआरटीसी में गुरुवार को अहम बैठक हुई। जिसमें तीन वैकल्पिक रूट्स का प्रस्ताव रखा गया। जिनमें से एक को सर्वे के बाद फाइनल किया जाएगा।

Namo Bharat Rapid Rail: ग्रेनो वेस्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द ही कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इन दोनों को नमो भारत के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस रूट पर नमो भारत के संचालन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके लिए अभी ट्रेनों का रूट फाइनल नहीं हुआ है। इस संबंध में गुरुवार को अहम बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच हुई। इस बैठक में तीन वैकल्पिक रूट्स की पेशकश एनटीआरटीसी द्वारा की गई। टीमें संयुक्त रूप से इन रूट्स का सर्वे करेंगी। जिसके बाद इनमें से एक रूट को फाइनल किया जाएगा।

Delhi Metro Rapid Rail

नमो भारत

इन रूट्स का होगा सर्वे

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनसीआरटीसी के बीच नमो भारत के रूट को लेकर बैठक हुई। इसमें एनआरसीटीसी ने तीन वैकल्पिक रूट्स ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के सामने पेश किए। इनमें पहला रूट चार मूर्ति चौक से 130 मीटर चौड़ी रोड पर प्राधिकरण दफ्तर, परी चौके से होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। दूसरा रूट 60 मीटर रोड से होकर जाएगा। वहीं तीसरी रूट चार मूर्ति, नॉलेज पार्क-5 सूरजपुर और कासना से होकर नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि इन रूट्स में से किसी एक को फाइनल करने से पहले ग्रेनो प्राधिकरण और एनसीआरटीसी की एक संयुक्त टीम बनाकर तीनों रूटों का सर्वे किया जाएगा।

End of Feed