Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में चल रहा ऑपरेशन ‘तेंदुए की तलाश’, हाइड्रोलिक क्रेन की ले रहे मदद3

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 06:30 PM IST

Leopard in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाके में बीते दिनों तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। जिस निर्माणाधीन सोसायटी में तेंदुआ दिखा है उसके आसपास की सोसायटी में लोगों खौफ के बीच समय बिता रहे हैं। वन विभाग ने मौके पर डेरा डाला हुआ है। वन विभाग की ओर से हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से खोज जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • निर्माणाधीन सोसायटी में मंगलवार को दिखा था तेंदुआ
  • हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से तेंदुए की खोज है जारी
  • तेंदुआ के अभी तक नहीं पकड़े जाने से आसपास की सोसायटी में दहशत

Leopard Update In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माणाधीन एक सोसायटी में चार दिन पहले दिखाई दिए तेंदुए की खोज जारी है। उसे पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे तथा आधा दर्जन पिंजरे लगाने के साथ-साथ हाइड्रोलिक क्रेन की भी मदद ली जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी में मंगलवार को दिखे तेंदुए के वहां अब तक होने के कोई सबूत तो नहीं मिल सके हैं। आगे की कार्रवाई पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

leopard in the society

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में तेंदुए की खोज करने के लिए ली जा रही हाइड्रोलिक क्रेन की मदद

गौतमबुद्ध नगर के संभागीय वन विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए आधा दर्जन पिंजरे और कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा, हमने शुक्रवार को दमकल विभाग से एक हाइड्रोलिक क्रेन मांग ली है, जिसकी मदद से निर्माणाधीन इमारतों के ऊपरी तलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। वन विभाग के लोगों को शक है कि कहीं तेंदुआ ऊपर ना चला गया हो।

End of Feed