Greater Noida Weather: ग्रेटर नोएडा में जनवरी के पहले सप्ताह की शुरुआत ठंड के साथ हुई है। सुबह से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम समेत पूरे वेस्ट यूपी में तेज व ठंडी हवाओं का सितम जारी है। ग्रेटर नोएडा के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में आगामी दिनों में ठंड से नहीं मिलेगी राहत
आने वाले दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। तेज व सर्द हवाओं से शहर के लोगों का सामना होने वाला है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
