Greater Noida: लूट के मामले में फरार इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, दबोचा गया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:45 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का पहले से इनाम है। मठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है, जिससे उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने की कार्रवाई
  • मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, कराया गया अस्पताल में भर्ती
  • कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को दे चुका है अंजाम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़ा गया बदमाश कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

बता दें कि, दादरी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि, लूट के मामले में फरार चल रहा एक बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दादरी क्षेत्र में आया है। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए ओमीक्रोन थ्री सेक्टर के पास घेराबंदी शुरू कर दी। उसी दौरान एक बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा, जब पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की और फायरिंग के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक से नीचे गिर गया।

End of Feed