Greater Noida: में धराया नाइजीरियन गैंग, ऐश्वर्या राय के फेक पासपोर्ट के साथ मिले डॉलर और पाउंड; यूं बनाते थे ठगी का शिकार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 02:45 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इनके पास से लाखों का नकली अमेरिकी डॉलर बरामद किया गया है। ठगों के पास से फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का भी फर्जी पासपोर्ट जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों के पास से लाखों का नकली अमेरिकी डॉलर किया गया जब्त
  • फेसबुक फ्रेंड या कस्टम अधिकारी बनकर देते थे वारदात को अंजाम
  • थाना बीटा-2 पुलिस और साइबर सेल ने की कार्रवाई

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन विदेशी साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से असली तीन हजार अमेरिकी डॉलर, 13 लाख की कीमत के नकली अमेरिकी डॉलर और 10 हजार 500 पाउंड बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही आरोपियों के पास से फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के नकली पासपोर्ट, छह मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव और 3 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये शातिर अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करते थे।

Greater Noida Crime (7)

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन विदेशी साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि ये आरोपी फेसबुक फ्रेंड बनकर और कस्टम अधिकारी बनकर ठगी के साथ कई तरह के साइबर क्राइम को अंजाम देते थे। आरोपियों ने थाना बीटा-2 के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल को निशाना बनाया था। कर्नल ने शिकायत में बताया था कि कैंसर की दवा मंगाने के नाम पर उनके साथ 1 करोड़ 81 लाख रुपए की ठगी की घटना हुई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और आरोपियों को धर दबोचा।

End of Feed