Greater Noida:लग्जरी गाड़ियां चुराने को कंप्यूटर डिवाइस से बना लेते थे चाबी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 02:53 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास 6 लग्जरी कार और कंप्यूटर डिवाइस बरामद किया है। चोर इतने शातिर हैं कि उन्होंने पुलिस के सामने कुछ ही देर में कंप्यूटर डिवाइस से एक चाबी बनाकर दिखा दिया। पुलिस ने इनके पास से गाड़ी के लॉक तोड़ने के कई उपकरण भी बरामद कर लिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने की कार्रवाई
  • आरोपियों के पास से 6 लग्जरी गाड़ियां बरामद
  • कंप्यूटर डिवाइस के माध्यम से चाबी बनाकर पुलिस को दिखाया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और एंटी ऑटो थेफ्ट की टीम ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय कार चोर गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच बदमाशों में से तीन को रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 चोरी की लग्जरी गाड़ियां, एक कंप्यूटर डिवाइस बरामद किया है। पुलिस ने इनके पास से 14 नई गाड़ियों की चाबी व अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।

Greater Noida Crime (8)

ग्रेटर नोए़डा पुलिस ने पांच शातिर चार पहिया वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए पांच वाहन चोरों की पहचान अभिजीत, संदीप, अमरदीप, केशव और आशीष के रूप में की गई है। चोरों ने अपने शातिर अपराधी होने का नमूना भी पुलिस को दिखाया। बदमाशों ने बीटा-2 थाने में खड़ी एक कार की लॉक को तोड़कर कुछ ही देर में कंप्यूटर डिवाइस के माध्यम से नई चाबी बना दी।

End of Feed