यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम; नए सेक्टर जल्द होंगे विकसित, एयरपोर्ट के पास घर बसाने का सपना होगा पूरा

Greater Noida News Today (ग्रेटर नोएडा की खबर ): यमुना प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5, 8 और 9 का तेजी से विकास कर रहा है। मास्टर प्लान-2041 के तहत किसानों से जमीन अधिग्रहण शुरू हो चुका है, जिसमें आवासीय और औद्योगिक योजनाएं बनाई जाएंगी। इस परियोजना से क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण तीन नए सेक्टर 5, 8 और 9—का तेजी से विकास करने जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान-2041 के तहत चिह्नित क्षेत्रों में किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भीकनपुर, कल्लूपुरा, रन्हेरा, मुढरह जैसे गांवों के किसानों से सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, और इसकी सूची पहले ही जारी कर दी गई है।

Yamuna Authority to develop three new sectors

यमुना प्राधिकरण करेगा तीन नए सेक्टर विकसित

इन नए सेक्टरों में प्राधिकरण द्वारा आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, संस्थागत और व्यावसायिक श्रेणी के भूखंडों की योजनाएं तैयार की जाएंगी, जिससे आम लोगों को घर बनाने और उद्योग लगाने के अवसर मिलेंगे। यमुना क्षेत्र में वर्तमान में सेक्टर-8 और 9 औद्योगिक श्रेणी के हैं, जबकि सेक्टर-5 को आवासीय रूप में विकसित किया जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक इन सेक्टरों की लोकेशन को देखते हुए प्राधिकरण जल्द ही भूखंडों की योजना लॉन्च करना चाहता है, इसलिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।

End of Feed