Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में कुछ युवकों ने सड़क पर गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए, जिनमें वे वाहन से आधे बाहर निकलकर रफ्तार का रोमांच दिखाते नजर आए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी के खिलाफ एक्शन (सांकेतिक फोटो)
वीडियो को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की और उसमें दिख रही दो कारों पर भारी चालान काटा। एक कार पर ₹63,500 जबकि दूसरी पर ₹57,500 का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो नॉलेज पार्क इलाके का है।
