Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। घटना के समय मृतक दरोगा अपनी बाइक से दादरी से सिकंदराबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ओवरलोड तेज रफ्तर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सड़क हादसे में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान 62 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई है। मृतक यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। ये मूलरूप से यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और हाल फिलहाल परिवार के साथ सिकंदराबाद के रहते थे। घटना के समय वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब ये आरवी नॉर्थलैंड अंडरपास से निकले तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
