Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे बदमाश और पुलिस के बीच एनटीपीसी रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बुलेट, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित गैंगस्टर को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा है। वह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। ग्रेटर नोएडा पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी।
