Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग ने सात साल की मासूम बच्ची से शुक्रवार शाम रेप की वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर गया था। फिलहाल बच्ची की हालात ठीक है।
ग्रेटर नोएडा में मासूम से रेप का बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, जुगराज नाम के आरोपी को गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 9 दिसंबर को रात में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन लोगों के मुताबिक, शाम के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय मौका देखकर आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर गया। वहां पर मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
