Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली पुलिस ने 10 रुपये का लालच देकर एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत अभी भी नाजुक अवस्था में है। बता दें कि, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
ग्रेटर नोएडा में पांच साल के मासूम से अननेचुरल रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा निवासी एक व्यक्ति का 5 वर्ष का बेटा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र है। उस व्यक्ति के अनुसार, शनिवार को वह मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी पत्नी भी पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। उसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के रहने वाले तुषार नाम के एक शख्स ने उनके बेटे को दस रुपए का लालच देकर बंदर दिखाने अपने छत पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
