ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में 4 और लोगों की मौत, 5 घायलों में से सिर्फ 1 को बचाया जा सका; कुल 8 की गई जान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 16, 2023, 02:31 PM IST

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के 4 जीएम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही NBCC के 2 जीएम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। आज 4 और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को हुए हादसे में 4 लोगों की मौत उसी समय हो गई थी। अब सिर्फ एक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

greater noida lift

ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में 4 और लोगों की मौत

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के 4 जीएम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही NBCC के 2 जीएम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। लिफ्ट कंपनी स्पेनटेक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में मुकदमा IPC की धारा 304,308,337,338,287,34 के तहत दर्ज हुआ है।

End of Feed