Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के हेमा हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, एक फोन कॉल से खुली सारी पोल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 12:31 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हेमा हत्याकांड का खुलासा करते हुआ आरोपी युवती को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर हेमा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने वारदात को अपने ही घर में अंजाम दिया। शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपी युवती ने हेमा का चेहरा जला दिया था। इसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने खोला मामले का राज
  • एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हेमा की हत्या
  • आरोपी युवती ने कई क्राइम सीरियल्स देखकर बनाई साजिश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी मॉल में नौकरी करने वाली हेमा चौधरी के मर्डर केस में बिसरख थाना पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दादरी की रहने वाली पायल भाटी ने अपने प्रेमी अजय ठाकुर (सिकंदराबाद) के साथ मिलकर हेमा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हेमा गौड़ सिटी स्थित एक शोरूम में काम करती थी। यहीं पर पायल ने हेमा को पहली बार देखा था। पुलिस के अनुसार हेमा को पैसों की सख्त जरूरत थी। अजय उसे पांच हजार रुपये देने के बहाने से 12 नवंबर को पायल के घर लेकर पहुंचा था। पायल ने अपने घर में मौजूद सभी लोगों को खाने में नींद की दवा मिलाकर खिला दी थी। इसके बाद पायल और अजय ने मिलकर हेमा का मर्डर कर दिया।

Greater Noida Crime

ग्रेटर नोएडा में प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने हेमा को उतारा था मौत के घाट

बता दें कि इस वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी पायल और अजय ने हेमा के चेहरे को गर्म तेल से जला दिया और उसके हाथ की नस भी काट दी। हेमा के शव को अपनी पहचान देने के लिए पायल ने उसे अपने कपड़े भी पहना दिए। इतना करने के बाद अजय और पायल घर से फरार हो गए। 15 नवंबर को पुलिस ने हेमा की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। अब पुलिस ने हेमा की हत्या करने के आरोप में पायल और अजय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। पायल ने कबूल किया कि साजिश रचने के लिए उसने कई तरह की क्राइम डॉक्युमेंट्री और सीरियल भी देखे थे।

End of Feed