Greater Noida: अच्छी खबर! ग्रेनो में प्रदेश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 07:28 PM IST

Greater Noida: यूपी का यह पहला डाटा टॉवर होगा। जिसमें सभी तरह के डाटा सुरक्षित रखे जा सकेंगे यूपी का पहले 180 मेगावाट डाटा सेंटर का 30 मेगावाट क्षमता का पहला टॉवर बनकर तैयार। इसका जल्द सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन। इसके सभी 6 टॉवर बनने के बाद अकेले ये प्रोजेक्ट देश में 180 मेगावाट डाटा स्टोर करने की जरूरत अकेले पूरी करेगा। 7 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में करीब 1500 लोगों के रोजगार की राह आसान होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के पहले 180 मेगावाट क्षमता के डाटा सेंटर में 6 टॉवर बनेंगे
  • पहले बनकर तैयार टॉवर का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
  • 7 हजार करोड़ के निवेश वाली इस परियोजना में करीब 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है, अब उनके शहर में बन रहे योट्टा डाटा सेंटर में देश के करीब 60 फीसदी लोगों का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में देश के पहले 2 के बाद तैयार हुए डाटा सेंटर प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि, अत्याधुनिक तकनीक से बनें डाटा सेंटर में लोगों के सोशल मीडिया का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में योट्टा डाटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, डाटा सेंटर आरंभ होने के बाद शहर में बनने वाले कंप्यूटर सर्वर का डाटा स्टोर व प्रोसेसिंग करने में सहजता होगी। इसमें सोशल मीडिया के तहत फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम व यूट्यूब आदि प्लेटफॉर्म के करोड़ों उपभोक्ताओं का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा कारोबार व स्वास्थ्य सेवाओं सहित बैंकिंग प्रणाली, यात्रा, पर्यटन और आधार आदि का डाटा भी यहां सुरक्षित रहेगा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने इसके निर्माण के लिए अक्टूबर 2020 में करीब 116 करोड़ रुपए कीमत में 81 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की थी।

End of Feed