Greater Noida: दनकौर पुलिस व लुटेरों के बीच देर रात मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:51 PM IST

Greater Noida: नोएडा पुलिस ने बीती रात दनकौर थाना क्षेत्र में एक एनकाउंटर के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हो गए। पुलिस को इन आरोपी की एक कार लूट के मामले में तलाश थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और लूटी गई कार बरामद की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने कुछ दिनों पहले कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी थी कार
  • दनकौर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
  • पुलिस को देखते ही आरोपियों ने शुरू कर दी फायरिंग


Greater Noida: नोएडा पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और बदमाशों का आमना सामना दनकौर थाना क्षेत्र में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान हुआ। जिसके बाद दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल होकर दो बदमाश वहीं गिर पड़े, जिन्‍हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने कांबिंग के दौरान फरार बदमाश को भी कुछ ही दूरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घायल बदमाशों का इलाज करा रही है।

encounter in Noida

एनकाउंटर के बाद बदमाशों को ले जाते पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने बीते 26/27 अक्टूबर की रात को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक कैब बुक की थी। कैब के सिकंदराबाद रोड पर पहुंचने पर इन बदमाशों ने ड्राइवर को बांधकर कार लूटकर फरार हो गए थे। इस लूट की वारदात के बाद से ही पुलिस इन लुटेरों की तलाश कर रही थी। घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। साथ ही लूटी गई कार भी इन बदमाशों के पास से मिली है। पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान बबलू और अनुज के तौर पर की है। वहीं तीसरे लुटरे नितिन को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।

End of Feed