Greater Noida: कुत्ते के साथ कर रहा था कुकर्म, पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 12:23 PM IST

Noida Man Raped A Dog: ग्रेटर नोएडा से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया है। वरदात के बाद आरोपी ने कुत्ते को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dog Rape Case In Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने कथित तौर पर एक फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने फीमेल डॉग को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे फीमेल डॉग गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, मादा कुत्ते का इलाज करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Greater Noida: कुत्ते के साथ कर रहा था कुकर्म, पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida: कुत्ते के साथ कर रहा था कुकर्म, पकड़े जाने पर तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

दूसरी मंजिल पर ले जाकर किया दुष्कर्म

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 में किराये के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक फीमेल डॉग के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि किराये की मकान में रहने वाले सोनवीर ने गली की एक फीमेल डॉग को पकड़कर अपने बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति ने उसे देख लिया।

End of Feed