खुर्जा-सिकंदराबाद को जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खुर्जा-सिकंदराबाद से सीधे जोड़ने के लिए तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अस्तौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने की तैयारी की तेज हो गई है।

खुर्जा से सिकंदराबाद मार्ग को जोड़ने के लिए और लोगों को अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए ग्रेटर नोएडा यानी ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। इस रोड के निर्माण के बाद न केवल इन दोनों स्थानों पर वाहन चालकों के लिए यात्रा करना आसान होगा बल्कि अस्तौली से आजमुपर गढ़ी तक आवागमन भी सुगम हो जाएगा। अभी लोगों को गांवों में बनी संकरी सड़कों को प्रयोग करना पड़ता है, जिसमें उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क के निर्माण के लिए एजेंसी का भी चुनाव कर लिया गया है। प्राधिकरण द्वारा कार्य आदेश जारी करने के बाद एजेंसी ने सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है।

Greater Noida News

खुर्जा-सिकंदराबाद को जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण

अस्तौली गांव में होगा लैंडफिल साइट का विकास

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के अस्तौली गांव के पास स्थित 200 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक सेनेटरी लैंडफिल साइट विकसित करने की तैयारी की जा रही है। यहां कई आवश्यक चीजें लगाई और बनाई जाएंगी। यहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण आसानी से किया जा सकेगा। यहां प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी समेत कई स्टार्टअप कंपनियां सामने आई हैं। बता दें कि कूड़ा निस्तारण के लिए परिसर में पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए 3 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे कार्य आसान होगा और कूड़े का निस्तारण भी आसानी से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह सड़क आजमपुर गढ़ी गांव से होते हुए खुर्जा-सिकंदराबाद मार्ग से जुड़ेगी। इसकी सीधी कनेक्टिविटी लोगों के लिए भी लाभकारी होगी।

End of Feed