ग्रेनो वेस्ट में जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द दो नए यू टर्न बनाए जाएंगे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गौड़ चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर दो नए यूटर्न बनाए जाएंगे। जिसके लिए निविदा जारी कर दी है और अगले एक महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके निर्माण से खासकर गौर सिटी-2 की 10 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले 40 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत पाने के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने एक अहम उठाया है। जिसके तहत गौड़ चौक और तिगरी के बीच दो नए यूटर्न बनाए जाएंगे। इसके निर्माण से गौर सिटी-2 और आसपास की 10 से अधिक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Road

सांकेतिक फोटो

कहां बनेगा नया यूटर्न

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण लोगों को सुबह-शाम के व्यस्त समय में जाम से जूझना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण और जरूरी स्थानों पर यूटर्न बनाने समेत कई अन्य विकल्पों पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गौड़ चौक से तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर गौड़ सिटी-2 सोसाइटी के सामने और खजूर चौक के पास दो नए यूटर्न बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में निविदा जारी कर दी है और संबंधित एजेंसियों से आवेदन भी मांगे गए हैं। एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

End of Feed