Greater Noida Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका आया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में एक प्लॉट स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत करीब 50 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा मिली सूचना के अनुसार 44 भूखंडों की योजना है। इसका ब्रोशर आदि सब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अब प्लॉट स्कीम के तहत जमीन खरीदने वाले लोग पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आदि की जानकारी लेख में नीचे विस्तार से दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्लॉट योजना
500 करोड़ मिलने की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 22 भूखंडों के आवंटन के एक रिजर्व प्राइस की बात की जाए तो करीब 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इससे 5000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्लॉट स्कीम के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी की बताई गई है। इस स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोग समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें और इस स्कीम का लाभ उठाएं। पंजीकरण के साथ 19 फरवरी के तक प्रोसेसिंग फीस भी सबमिट करने की आवश्यकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ रवि कुमार ने जानकारी दी की उद्यमियों और मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस स्कीम को लॉन्च करने का फैसला लिया गया है।
कैसे करें आवेदन
इस स्कीम के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले लोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर जाएं। नवीन औद्योगिक भूखंड योजना ONLIND2024-01 पर क्लिक करें। दिए गए अप्लाई के बटन पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
