Greater Noida News: एनएच-91 पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। दरअसल, एक परिवार बुलंदशहर से नोएडा वापस जा रहा था। इस दौरान कार में सवार परिवार के मुखिया को दिल का दौरा पड़ा। कार में उस शख्स के अलावा उनका बेटा, बहू और पोती सवार थे।
पिता को हार्टअटैक से बचाने के लिए खूब स्पीड चलाई कार, फिर.
पिता की जान बचाने के लिए बेटे ने कार की रफ्तार काफी बढ़ा दी। ऐसे में कार एनएच-91 पर कोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हार्ट अटैक से पीड़ित पिता की मौत हो गई। बेटे का पिता को बचाने का किया गया प्रयास ही उनकी मौत का कारण बन गया।
