Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस से 25 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश 2018 से एक हत्या के प्रकरण में फरार चल रहा था।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गोली मार किया घायल
बता दें कि, सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी 5 वर्षों से फरार चल रहा एक इनामी बदमाश थाना क्षेत्र के ही जुनपद गांव में अपनी रिश्तेदारी में किसी से मिलने के लिए आने वाला है। उसी को लेकर पुलिस ने गाँव के बाहर घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जुनपद गोलचक्कर पर बदमाश को पुलिस ने आता देख लिया और उसे रुकने का इशारा भी किया। बदमाश मौके पर नहीं रुका और उसने दौड़ना शुरू कर दिया। दौड़ते हुए उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया।
