बेनेट विश्वविद्यालय में हुई तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिया में कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली यूनिवर्सिटी को पहला इनाम

बेनेट विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 51 टीमों को हराकर 75,000 रुपये जीते। आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को प्रमुख न्यायाधीशों और विधि विशेषज्ञों ने पुरस्कृत किया। समापन समारोह में विशेषज्ञों की उपस्थिति ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। वक्ताओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने, साहित्य का ज्ञान रखने और नैतिकता व तकनीकी ज्ञान के महत्व पर जोर दिया।

बेनेट विश्वविद्यालय के प्रांगण में चल रही 3 दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ और कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली यूनिवर्सिटी कुल 51 टीमों को हराकर 75000 रुपये की धनराशि के साथ विजेता रही। आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ मोहाली इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। फाइनल तक पहुंचने वाली टीम्स को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवीन सिन्हा, उत्तर प्रदेश कानून आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आई आई अल ऍम विश्विद्यालय गुरुग्राम के प्रो चांसलर रणवीर सिंह, तथा वी के अहूजा जी के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में विधि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की उपस्थिति ने विद्यार्थियों व प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचारण किया। बेनेट विश्वविद्यालय के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री सेंथिल कुमार तथा विधि संकाय के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया व प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता के दौरान की गई यात्रा कितनी महत्वपूर्ण है साथ ही श्री सेंथिल ने सभी प्रतिभागियों को बेनेट विश्विद्यालय से जुड़े रहने की सलाह दी और कहा, 'हमारे विश्विद्यालय के दरवाजे सदा आपके लिए खुले हैं।'

Championship title Campus Law Centre Faculty of Law University of Delhi

मूट कोर्ट प्रतियोगिया में कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली यूनिवर्सिटी को पहला इनाम मिला

एटॉर्नी जनरल वेंकटरमणी ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को मूट कोर्ट प्रॉब्लम को विस्तार से समझाया। उत्तर प्रदेश कानून आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने समझाया की कोई फर्स्ट आएगा कोई सेकंड आएगा पर जो महत्वपुर्ण है, वो है इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना। 'अपनी बात को कम शब्दों में कहने की कला को सीखना बहुत आवश्यक है।' अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया की केवल विधि और कानून का ज्ञान उन्हें एक सफल वकील या न्यायाधीश नहीं बनाता, उन्हें अपने बौद्धिक विकास के आयामों को विस्तृत करने के लिए साहित्य का ज्ञान रखना बहुत जरूरी है। 'समाज को जाने की लिए लोगों की मासिकता को जानने की लिए साहित्य को पढ़ना बहुत आवश्यक है।'

End of Feed