Greater Noida: पिता को नागवार गुजरा बेटी का प्यार, ज्वेलरी गिरवी रखकर करवा दी दामाद की हत्या

ग्रेटर नोएडा में 13 दिन पहले हुई एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने बताया कि ससुर ने अपने ही दामाद की हत्या करवाई थी, क्योंकि वह लव मैरिज के खिलाफ था और इस वजह से उसने ज्वेलरी गिरवी रखकर अपने दामाद की हत्या की सुपारी दी और उसकी हत्या करवा दी।

यूपी के ग्रेटर नोएडा में 13 दिन पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा हो गया है। प्रेम विवाह के चलते युवक के मर्डर मिस्ट्री की पूरी गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। एडिशनल डीसीपी, हृदयेश कठेरिया ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, 16 जून की सुबह ईकोटेक थाना क्षेत्र से पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

पांच साल पहले हुई थी लव मैरिज

शिनाख्त के बाद पता चला कि, युवक का नाम भुवनेश यादव है, जो संभल का रहने वाला है। परिजन की तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में पता चला कि भुवनेश और उसकी पत्नी एक ही गांव के रहने वाले थे। उनका करीब 5 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ थे, इसके चलते लड़के के लिए उनके दिल में नफरत थी। युवती के पिता और चाचा ने भुवनेश की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने छह लोगों को हत्या की सुपारी दी।

End of Feed