Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में चुहरपुर अंडरपास के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुलेट मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की भिड़ंत हो गई।
ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटना
इस हादसे में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के तीन छात्र घायल हो गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा थाना बीटा 2 इलाके में हुआ।
