Uphoria 2024: बेनेट विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का दूसरा दिन, देखते बना छात्रों का उत्साह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 08:57 PM IST

Uphoria 2024: दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस यूफोरिया रहा, जहां छात्रों ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान और प्रतिभा को प्रस्तुत किया।

Uphoria 2024: बेनेट विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 16 मार्च को भी जारी रहा। बेनेट यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव यूफोरिया 2024 के दूसरे दिन दिल्ली एनसीआर के छात्रों का उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। फैशन और टैलेंट शो से लेकर संगीत कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और इसका लुफ्त उठाया।

Supernova - The Fashion Show
बेनेट विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का दूसरा दिन

मिस्टर एंड मिस यूफोरिया

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस यूफोरिया रहा, जहां छात्रों ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने ज्ञान और प्रतिभा को प्रस्तुत किया, संबंधित खिताब जीतने का मौका पाने के लिए जजों के सामने अपनी कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रैंप वॉक से हुई।

End of Feed